मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: किसानों का दिल्ली कूच 2 दिन टला; UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन; कांग्रेस का आरोप- IT डिपार्टमेंट ने अकाउंट से ₹65 करोड़ निकाले - News Summed Up

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: किसानों का दिल्ली कूच 2 दिन टला; UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन; कांग्रेस का आरोप- IT डिपार्टमेंट ने अकाउंट से ₹65 करोड़ निकाले


Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Delhi Kisan Andolan | SP Congress Alliance In UPमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: किसानों का दिल्ली कूच 2 दिन टला; UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन; कांग्रेस का आरोप- IT डिपार्टमेंट ने अकाउंट से ₹65 करोड़ निकाले18 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर किसान आंदोलन से जुड़ी रही। आंदोलन के 9वें दिन किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की। इस दौरान झड़प में घायल एक किसान और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक खबर कांग्रेस से जुड़ी रही, जिसमें पार्टी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर अकाउंट से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया है।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तरभ, नवसारी और काकड़ापार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही मस्जिद ईदगाह की संपत्ति नहीं है।अब कल की बड़ी खबरें...1. किसानों का दिल्ली कूच टला, किसान की मौत के बाद फैसला; पंधेर बोले- हम रणनीति बनाएंगेपंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच दो दिन के लिए टाल दिया है। इससे पहले किसानों और पुलिस के बीच दिनभर टकराव हुआ। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। 12 किसान और 12 पुलिसकर्मी भी घायल हैं। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान टाल दिया। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे।पूरी खबर यहां पढ़ें...2. सपा-कांग्रेस में UP की 17 सीटों पर सहमति, MP की खजुराहो सीट कांग्रेस ने सपा को दीUP में विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) राजस्थान के CM ने खत्म किया VIP कल्चर, ट्रैफिक लाइट पर रुकेगा उनका काफिलाजयपुर के ओटीएस चौराहे पर बुधवार रात रेड सिग्नल पर CM भजनलाल शर्मा का काफिला रुका।राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने DGP को फोन कर कहा कि उनके काफिले के लिए अन्य गाड़ियों को न रोका जाए। भजनलाल अब आम आदमी की तरह ट्रैफिक में चलेंगे। रेड सिग्नल होने पर उनका काफिला भी चौराहों पर रुकेगा।इस फैसले का क्या असर होगा: VIP मूवमेंट की वजह से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। CM सहित अन्य VIPs के मूवमेंट के समय अक्सर जाम लगता था। ऐसे में गंभीर मरीजों को परेशानी होती है।पूरी खबर यहां पढ़ें...4. कांग्रेस का आरोप- IT ने अकाउंट से पैसे निकाले, बकाया टैक्स से 65 करोड़ रुपए जब्त किएकांग्रेस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर पार्टी के बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि टैक्स रिटर्न का मामला इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) में पेंडिंग है। इस मामले पर आज सुनवाई होगी। कांग्रेस ने अपील की है कि मामले के निपटारे तक IT कोई कार्रवाई न करे।अकाउंट फ्रीज करने का आरोप भी लगाया था: इससे पहले 16 फरवरी को कांग्रेस ने IT पर पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज को करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। इसके कुछ घंटों बाद इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी थी।पूरी खबर यहां पढ़ें...5.


Source: Dainik Bhaskar February 22, 2024 00:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...