साउथ अफ्रीका से आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, ओमिक्रॉन की पुष्टि नहींदक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दोनों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए। दोनों को आइसोलेट भी कर दिया गया। इसी बीच इसकी खबर सामने आ गई। इसके बाद कर्नाटक सरकार हरकत में आई। ये साफ किया गया कि दोनों संक्रमितों में ओमिक्रॉन वैरिएंट नहीं मिला है। दोनों डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हैं।पढ़ें पूरी खबर…3. महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर रद्द, नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका दौरा छोड़ाकोरोना के नए वैरिएंट के कारण जिम्बाब्वे के हरारे में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच रद्द कर दिए गए। उधर, नीदरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे को बीच में छोड़ने का फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट्स की एंट्री ज्यादातर देशों में बंद है। इस कारण नीदरलैंड की टीम को घर जाने के लिए वापसी की फ्लाइट नहीं मिल रही है।पढ़ें पूरी खबर...5. PM मोदी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कहा- इस बार कोई चूक न होओमिक्रॉन वैरिएंट के डर से दुनियाभर में प्रतिबंध लगने शुरू हो गए हैं। इसी मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर हमें अभी से अलर्ट होने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में छूट देने की जो योजनाएं हैं, उनकी फिर से समीक्षा भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट के लिए हमें अभी से तैयारी की जरूरत है।पढ़ें पूरी खबर…6. गूगल-एपल ने कस्टमर्स का पर्सनल डेटा बेचा, 85-85 करोड़ रु. का जुर्मानाइटली कॉम्पिटिशन अथॉरिटी ने एपल और गूगल दोनों पर लगभग 11.3 मिलियन डॉलर (लगभग 84.81 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। जुर्माने का कारण इन दोनों दिग्गज टेक कंपनियों की तरफ से अपने कस्टमर्स के पर्सनल डेटा को चोरी करना बताया गया है। बताया जा रहा है कि ये कंपनियां ग्राहक के पर्सनल डेटा को बिना उनकी इजाजत के कॉमर्शियल फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।पढ़ें पूरी खबर...7.
Source: Dainik Bhaskar November 28, 2021 09:15 UTC