सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, हो गया हंगामाकरतारपुर साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान गए नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी पर सियासत शुरू हो गई है। सिद्धू ने वहां पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बता दिया। उन्होंने कहा कि इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। इस पर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।पढ़ें पूरी खबर…3. राजस्थान के राज्यपाल बोले- जरूरत पड़ी तो दोबारा आएगा कृषि कानूनराजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कहना है कि समय अनुकूल नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस ले लिए। अगर आगे जरूरत पड़ी, तो इन्हें फिर लाया जाएगा। उन्होंने यूपी के भदोही में यह बात कही। उधर, उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी कहा कि बिल तो आते-जाते और बनते-बिगड़ते रहते हैं। फिर बन जाएंगे।पढ़ें पूरी खबर...4. BCCI सेक्रेटरी जय शाह का ऐलान- 2022 में सभी मैच भारत में होंगे2022 में होने वाला IPL टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। BCCI सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि कर दी है। शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे पता है कि आप सभी चेपॉक में चेन्नई को खेलते हुए देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वह समय अब बहुत दूर नहीं है। IPL का 15वां सीजन भारत में ही होगा और दो नई टीमों के शामिल होने के साथ यह पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होगा।पढ़ें पूरी खबर...5. हाईकोर्ट ने कहा- आर्यन खान के खिलाफ साजिश के सबूत नहींक्रूज ड्रग्स केस में 26 दिन हिरासत में रहे आर्यन खान के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास कोई सबूत ही नहीं था। शाहरुख के बेटे आर्यन को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बेल के डिटेल्ड ऑर्डर में इसका खुलासा हुआ है। 14 पेज के इस ऑर्डर में बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना है कि आर्यन खान ने दूसरे अभियुक्तों के साथ मिलकर ड्रग लेने के लिए कोई साजिश रची हो, ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है।पढ़ें पूरी खबर...6. चीनी कंपनी ने पेश की 5 मिनट की चार्जिंग में 200 किमी चलने वाली कारचीन की एक्सपेंग मोटर्स ने एक इलेक्ट्रिक कार पेश की है, जो महज 5 मिनट की चार्जिंग में 200 किमी का सफर तय करेगी। यह एक स्मार्ट SUV कार है। कंपनी पहले इस ईवी का टीजर जारी कर चुकी है। एक्सपेंग मोटर्स ने इस ईवी को ऑटो गुआंगजौ 2021 इवेंट में पेश किया है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह कार 2022 में लॉन्च की जा सकती है।पढ़ें पूरी खबर...7.
Source: Dainik Bhaskar November 21, 2021 04:03 UTC