Dainik Bhaskar Apr 01, 2019, 05:24 PM ISTरिलिजन डेस्क. मंगलवार, 2 अप्रैल को सितारे 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी शानदार रह सकता है। बिजनेस और यात्रा के लिए दिन महत्वपूर्ण सफलताओं वाला साबित हो सकता है। केवल 4 राशियों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए साहस भरे निर्णय लेने का दिन, वृष राशि वालों के लिए दिन रहेगा थोड़ा संघर्ष से भरा हुआ, मिथुन राशि वालों के लिए नए लोगों से मुलाकात का दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम से।मेष - Ace of Swordsदिन खुद को भावनात्मक और व्यवहारिक रुप से मजबूत बनाने का है। आप कुछ मामलों में काफी साहस भरे निर्णय ले सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। कोशिश करते रहें।लकी कलर - गहरा हरा, लकी नंबर - 8वृष - Five of Wandsदिन आपके लिए काफी संघर्षमय रहेगा। अपेक्षित परिणाम पाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपको कुछ नए अनुभव देगी।लकी कलर - जामुनी, लकी नंबर - 8मिथुन - Six of Cupsपुरानी यादें ताजा होंगी और नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। दिन खुशहाली और समृद्धि के साथ गुजरेगा। सफलता और कुछ बड़े लाभ की ओर टैरो कार्ड्स इशारा कर रहे हैं।लकी कलर - क्रीम, लकी नंबर - 8कर्क - Ten of Swordsदिन कुछ विपरीत परिस्थितियां लेकर आ सकता है। शांत रहकर स्थिति का सामना करें। नए कार्य को सावधानी पूर्वक शुरू करें। असफलता हाथ लग सकती है। रिश्तों की बहस में ना पड़ें, इससे आपका समय खराब होगा।लकी कलर - हल्का नीला , लकी नंबर - 6सिंह - Eight of Pentaclesनई जॉब के योग हैं, अगर आप स्वीच करना चाहते हैं तो समय आपको फेवर करेगा। धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए अवसर मिलेंगे और इस में सीखने को बहुत कुछ मिलेगा।लकी कलर - नीला, लकी नंबर - 8कन्या - The Empressआज किसी भी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। काम में प्रगति होगी। जो काम पहले छोड़ दिए थे या अधूरे हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। उपलब्धियां हासिल होंगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।लकी कलर - नीला, लकी नंबर - 5तुला - Knight of Cupsमंगलवार को अपने अनुभव के आधार पर ही निर्णय लें। अगर आपको ये लगता है कि कोई वादा पूरा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, तो किसी से कोई वादा ना करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।लकी कलर - गुलाबी, लकी नंबर - 4वृश्चिक - Nine of Wandsदिन हेल्थ के लिहाज से सावधानी बरतने का है। काम में सफलता मिलेगी लेकिन आज स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। कोई बीमारी घेर सकती है या कोई चोट लग सकती है। कार्ड्स की सलाह है कि आप सावधान रहें।लकी कलर - नीला, लकी नंबर - 7धनु - The Wheel of Fortuneआज किस्मत का साथ मिल सकता है। अगर कोई नया काम शुरू करने पर विचार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं भी हो सकती हैं।लकी कलर - लाल, लकी नंबर - 1मकर - Temperanceदिन संतुलन, समझौते और संघर्ष वाला हो सकता है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच आपको तालमेल रखना होगा। कुछ नया सिखना और नया काम करना आपको काफी लाभ दे सकता है।लकी कलर - नीला, लकी नंबर - 8कुम्भ - Four of Pentaclesआज आपको असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है। फालतू चीजों में आपका ध्यान भटक सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। असफलता से घबराएं नहीं, सफलता आपको जल्दी ही मिल सकती है।लकी कलर - स्लेटी, लकी नंबर - 5मीन - King of Cupsनई जिम्मेदारियां और नए काम मिलने का दिन है। इनको आप बहुत अच्छे परिणामों के साथ पूरा करेंगे। आप कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और काम का आनंद भी उठाएंगे। आपकी समझ के दायरे भी बढ़ेंगे।लकी कलर - क्रीम, लकी नंबर - 5
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2019 11:37 UTC