मेरठ में सार्वजनिक स्थानों पर गन्दगी फैलाने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 50 लोगों के काटे चालान Meerut News - News Summed Up

मेरठ में सार्वजनिक स्थानों पर गन्दगी फैलाने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 50 लोगों के काटे चालान Meerut News


सड़क नाला-नाली में कचरा गोबर बहाने वालों की अब खैर नहीं। मेरठ में नगर निगम ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 11 अवैध डेयरियों से सबमर्सिबल पम्प उखाड़े गए तो 50 लोगों के चालान कूड़ा फेंकने पर चालान काटे गए।मेरठ, जेएनएन। सड़क, नाला-नाली में कचरा गोबर बहाने वालों की अब खैर नहीं। नगर निगम ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 11 अवैध डेयरियों से सबमर्सिबल पम्प उखाड़े गए तो 50 लोगों के चालान कूड़ा फेंकने पर चालान काटे गए। नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देश पर शनिवार को सफाई एवम खाद्य निरीक्षकों की टीमों ने अपने अपने क्षेत्र में कार्रवाई की। वार्ड 71 व 72 में लुहारपुरा की 11 अवैध डेयरियों पर नगर निगम और बिजली विभाग की टीमो ने छापा मारा। इनके यहाँ लगे सबमर्सिबल पम्प उखाड़ने के साथ बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई। जिससे इस क्षेत्र में डेयरी संचालको में हड़कंप मच गया।वहीं, कूड़ा नाले, सड़क पर फेंकने और दुकानों में डस्टबिन न मिलने पर शहर के विभिन्न इलाकों में 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सफाई एवम खाद्य निरीक्षक की टीम ने कंकरखेड़ा, शिवचौक कासमपुर, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के पास, शारदा रोड, नई बस्ती, किशनपुरा, सिविल लाइंस, सुभाष नगर और शाहपीर गेट में चालान काटे। शाहपीर गेट के समीप नाले में गोबर बहाने पर भूरे डेयरी वाले का 7000 रुपये और सुभाष नगर के डेयरी संचालक नईमुद्दीन का 2000 रुपये का चालान काटा गया। शेष लोगों के चालान 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के चालान काटे गए।यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर में मिट्टी की खोदाई करने गई एक महिला व दो किशोरी ढांग के नीचे दबी, तीनों की मौतwww.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-two-teenagers-died-due-to-buried-in-dhang-in-bulandshahr-and-four-woman-injured-21206379.htmlडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */