मेरठ में प्रदूषण से परेशान होकर शिक्षकों ने की तबादले की मांग, बीएसए ने मांगी रिपोर्ट Meerut News - News Summed Up

मेरठ में प्रदूषण से परेशान होकर शिक्षकों ने की तबादले की मांग, बीएसए ने मांगी रिपोर्ट Meerut News


मेरठ में प्रदूषण से परेशान होकर शिक्षकों ने की तबादले की मांग, बीएसए ने मांगी रिपोर्ट Meerut Newsउत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रदूषण का खतरा बरकरार है। प्रदूषण से परेशान होकर मेरठ के देहात क्षेत्र में स्थित स्कूलों के शिक्षकों ने अपनी तबादले की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि यहां के आसपास में बने फैक्‍ट्रियों के धुएं से सांस लेने में तकलीफ होती है।मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रदूषण का खतरा बरकरार है। प्रदूषण से आए दिन समस्‍याएं आती रहती है। पिछले दिनों EPCA की जांच रिपोर्ट में लापरवाही से प्रदूषण का स्‍तर बढ़ना बताया गया था। अब इसी प्रदूषण से परेशान होकर मेरठ के देहात क्षेत्र में स्थित स्कूलों के शिक्षकों ने अपनी तबादले की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि यहां के आसपास में बने फैक्‍ट्रियों के धुएं से सांस लेने में तकलीफ होती है। इस कारण से यहां रहना संभव नहीं हो पा रहा है।रजपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहचौला की शिक्षिका सीमा रस्तोगी ने बीएसए को लिखे पत्र में प्रदूषण से स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान बताकर तबादले की मांग की है। साथ ही सैनी गांव स्थित विद्यालय के एक शिक्षक ने प्रदूषण से आंख को परेशानी की बात कही। यही नहीं इससे पहले भी दो शिक्षकों ने प्रदूषण से हुए गले में नुकसान बताकर बीएसए से तबादले की मांग कर चुके हैं। मेरठ में अब तक सात शिक्षक एक माह में तबादले के की मांग कर चुके हैं।यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर में मिट्टी की खोदाई करने गई एक महिला व दो किशोरी ढांग के नीचे दबी, तीनों की मौत www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-two-teenagers-died-due-to-buried-in-dhang-in-bulandshahr-and-four-woman-injured-21206379.htmlबीएसए ने जांच रिपोर्ट मांगीएक माह में सात शिक्षकों के तबादले के आवेदन को लेकर बीएसए ने रिपोर्ट मांगी है। बीएसए का कहना है कि इस बारे में जांच के बाद उचित कार्रवाई के लिए सरकार को अवगत कराया जाएगा। साथ ही प्रदूषण से समाधान के बारे में योजना बनाई जाएगी।पिछले दिनों मिली थी लापरवाहीशहर समेत पूरे जनपद में कुड़े जलने और फैक्‍ट्री के धुएं की लापनवाही सामने आई थी। इसके बाद से इपीसीए के चेयरमैन भूरे लाल ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। जांच में शहर में जमा कुड़े के पहाड के निस्‍तारण की योजना बनाने को कहा था। वहीं सीवेज और जलते कुड़े को तत्‍काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए थे।शीतलहर बढ़ी एक्‍यूआई हुआ कमठंड आते ही शीतलहर बढ़ने के साथ ही कपाने वाली ठंड भी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर एक्‍यूआई काफी कम हो गई है। जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है वहीं एक्‍यूआई 180 के आसपास रह रही है। जो प्रदूषण से शहर को थोड़ी राहत दे रही है।यह भी पढ़ें:- मेरठ में सर्राफ के परिवार को बंधक बनाकर डकैती,आधा किलो सोना और लाखों की नगदी ले गए बदमाशwww.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-robbery-of-lakhs-by-hostage-family-members-at-jewelers-house-in-meerut-21205952.htmlडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */