मेंडिस और मैथ्यूज ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, शतक जड़कर बचाई श्रीलंका की लाज - News Summed Up

मेंडिस और मैथ्यूज ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, शतक जड़कर बचाई श्रीलंका की लाज


मेंडिस और मैथ्यूज ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, शतक जड़कर बचाई श्रीलंका की लाजवेलिंगटन (न्यूजीलैंड), जेएनएन। श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन कुसल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका की लाज बचाई। इन दोनों ने चौथे दिन शानददार बल्लेबाज़ी करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 259 रन तक पहुंचा दिया है। कुसल मेंडिस 116 और एंजेलो मैथ्यूज 117 नाबाद रन बनाकर नाबाद हैं।मेंडिस और मैथ्यूज ने बनाया ये रिकॉर्डचौथे दिन श्रीलंका की टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 22वीं बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में किसी टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया।ऐसा रहा मैच का हालपहली पारी के आधार पर श्रीलंका की टीम अब भी 37 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए थे जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पहली पारी 282 रनों पर सिमट गई थी।श्रीलंका ने अपने तीसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 20 रनों से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम के गेंदबाजों के बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था कि श्रीलंका की टीम चौथे दिन ही मैच हार जाएगी लेकिन दोनों बल्लेबाज दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर डटे रहे।मेंडिस अपनी पारी में 12 जबकि मैथ्यूज 11 चौके लगा चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम के किसी भी गेंदबाज को अपना विकेट नहीं दिया। उनके बीच 577 गेंदों में 246 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की यह सबसे बड़ी साझेदारी है।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */