खास बातें मुलायम सिंह यादव से मिले योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने मुलायम की सेहत का जाना हाल तबीयत बिगड़ने पर रविवार को अस्पताल में कराया गया था भर्तीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से उनके आवास पर मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना. बता दें कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को हाई शुगर की समस्या से चलते रविवार को लखनऊ के डॉ. बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरे आईं थी कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने बेटे अखिलेश (Akhilesh Yadav) और भाई शिवपाल (Shivpal Yadav) के बीच सुलह कराने की एक बार फिर कोशिश की. पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मतभेद दूर करने के लिए पिछले कुछ दिन में मुलायम ने अखिलेश से, शिवपाल से और पूरे कुनबे से मुलाकात की. उन्होंने कुनबे में फूट के लिए रिश्ते के भाई एवं पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव को जिम्मेदार ठहराया था.
Source: NDTV June 10, 2019 12:45 UTC