मुजफ्फरपुर में दीवार गिरने से महिला की मौत: बारिश में कमजोर हुई दीवार गिरने से महिला की गई जान, युवक और मवेशी भी घायल - News Summed Up

मुजफ्फरपुर में दीवार गिरने से महिला की मौत: बारिश में कमजोर हुई दीवार गिरने से महिला की गई जान, युवक और मवेशी भी घायल


Hindi NewsLocalBiharWoman Died Wall Collapse In Muzaffapur; Muzaffarpur Flood Victim; Bihar Bhaskar Latest Newsमुजफ्फरपुर में दीवार गिरने से महिला की मौत: बारिश में कमजोर हुई दीवार गिरने से महिला की गई जान, युवक और मवेशी भी घायलमुजफ्फरपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकदीवार गिरने से महिला की मौत।मुजफ्फरपुर जिले में बारिश और बाढ़ का कहर जिले में थमने का नाम नहीं के रहा है। बाढ़ के पानी मे डूबने से दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं,मंगलवार को सरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 15 फीट जर्जर दीवार गिरने से इसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गयी। वहीं एक युवक और मवेशी भी जख्मी हो गया। मृत महिला की पहचान नन्हकी देवी (65) के रूप में हुई है।मृतक का बेटा भी जख्मीवहीं, जक्मी चुल्हाई राय मृत महिला का पुत्र बताया गया है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज़ख़्मी को PHC में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त शिव पासवान सपरिवार मुजफ्फरपुर शहर में रहते हैं। इसलिए उनके मकान का एक दीवार बरसात में पूरी तरह जर्जर हो चुका है। महिला उस दीवार के बगल में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान भरभरा कर पूरी दीवार गिर गयी।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गयामहिला को वहां से भागने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही उसकी मौत ही गयी। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों का कहना है कि गृहस्वामी को स्वयं इस दीवार को पहले ही तोड़वा देना चाहिये था तो आज ये हादसा नहीं होता।हालांकि पुलिस ने समझाकर सभी को शांत करा दिया है। सरैया थानेदार रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की तरफ से जो भी लिखित शिकायत मिलेगी। उस आधार पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 04:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */