दरअसल दादरी में हुई सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में इस कांड के आरोपियों ने भी हिस्सा लिया जो इस समय जमानत पर हैं. मुख्य आरोपी विशाल राणा सहित चार लोग रैली में सबसे आगे खड़े थे और भाषण सुनकर ताली बजा रहे थे. इस घटना के बाद तनाव के चलते अखलाख के परिवार को गांव छोड़कर जाना पड़ गया. ''‘कितने शर्म की बात है कि समाजवादी सरकार ने तब भावनाओं को दबाने की कोशिश की और मैं कह सकता हूं कि हमारी सरकार बनते ही हमने अवैध बूचड़खानों को बंद कराया. सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जाति के आधार पर लोगों को बांटने और ‘तुष्टिकरण की राजनीति' करने का आरोप लगाया.
Source: NDTV April 01, 2019 05:52 UTC