मुखबिर की सूचना पर जब पहुंची पुलिस तो दिखी सामूहिक कब्र, खुदाई करके देखा तो मिले 150 से ज्यादा नरमुंड, अब भी उलझी हुई है ये पहेली - News Summed Up

मुखबिर की सूचना पर जब पहुंची पुलिस तो दिखी सामूहिक कब्र, खुदाई करके देखा तो मिले 150 से ज्यादा नरमुंड, अब भी उलझी हुई है ये पहेली


मुखबिर की सूचना पर जब पहुंची पुलिस तो दिखी सामूहिक कब्र, खुदाई करके देखा तो मिले 150 से ज्यादा नरमुंड, अब भी उलझी हुई है ये पहेलीइंटरनेशनल डेस्क/कोटजाकोलकोस: मैक्सिको में एक साथ 166 शवों की सामूहिक कब्र मिली है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कब्र वेराक्रूज राज्य में मिली। सरकारी अभियोजक जॉर्ज विंकलर ने बताया कि यह कब्र मध्य वेराक्रूज में है लेकिन सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने इसके स्थान की सटीक जानकारी नहीं दी है। पुलिस को ये भी पता नहीं चल पाया है कि ये लोग कौन है और यहां इन्हें किसने दफनाया।200 जोड़ कपड़े और 144 आईडी कार्ड मिलेजॉर्ज विंकलर ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ यहां काम कर रहे हैं। विंकलर ने बताया कि अधिकारियों को वहां 200 कपड़े, 144 आईडी कार्ड और अन्य निजी वस्तुएं मिली हैं, यहां पर खुदाई आठ अगस्त को शुरू हुई थी। एक मुखबिर ने अधिकारियों को यहां सैकड़ों लोगों के दफन होने के बारे में बताया था। विंकलर के मुताबिक, यह कब्र कम से कम दो साल पुरानी है। यहां कम से कम 32 अगल-अलग कब्रें हैं।2017 में मिले थे 117 कंकालपिछले साल मेक्सिको के अधिकारियों द्वारा 2014 में बनाई गई एक सामूहिक कब्र से 117 मानव अवशेष बरामद हुए थे, जिसमें एक भ्रूण, दो साल का एक बच्चा और सात साल की बच्ची का अवशेष शामिल था। मोरेलॉस राज्य के मध्य में स्थित इस कब्रगाह को खोदन में फॉरेंसिक विशेषज्ञों को 12 दिन का समय लगा था।


Source: Dainik Bhaskar September 07, 2018 14:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...