मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी - News Summed Up

मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी


देवबंद नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए नगर के मदीना कालोनी निवासी तीन सगे भाइयों पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए नगर के मदीना कालोनी निवासी तीन सगे भाइयों पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा कि पुलिस ने मात्र एक आरोपी नदीम के खिलाफ तो मामला दर्ज कर लिया लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाए उन्हें खुला छोड़ दिया। जिसके बाद से उसके ऊपर आरोपित लो दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे। पीड़िता ने एसएसपी को भी पत्र भेजते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगे 13.5 लाखगंगोह : एक तांत्रिक द्वारा पैसा दोगुना करने के नाम पर साढे तेरह लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।गांव जेहरा निवासी बिट्टू पुत्र नीटूराम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि ढाई वर्ष पहले करीब के ही गांव निवासी एक व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक बताकर पैसों को दो गुणा करने का दावा करके मुझ से साढे तेरह लाख रुपये ठग लिये थे। पैसे वापिस मांगने पर लगातार वायदे करता रहा। लेकिन पैसा वापस नही दिया।ब्लकि मेरे दबाव बनाने पर बीती 20 दिसम्बर को उसने पैसे दोगुना करने के लिए पांच साल के बच्चे के खून की बोतल मांगी जिससे मैंने उसका विरोध किया। आरोप है कि उसने मुझे झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की बात करते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीडित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके पैसे वापिस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने जांच कराकर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */