Dainik Bhaskar Apr 01, 2019, 01:44 PM ISTइस फ्लैट में कभी हसीना और दाऊद परिवार के साथ रहते थे, 2014 में हसीना की मौत हो गईदाऊद का भाई इकबाल कासकर यहीं से गिरफ्तार किया गया थामुंबई. दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का मुंबई के नागपाड़ा इलाके में स्थित फ्लैट 1.80 करोड़ रुपए में नीलाम कर दिया गया। तस्करी और विदेशी मुद्रा जोड़-तोड़ अधिनियम (साफेमा) के तहत इसकी कुर्की की गई थी। इसकी शुरुआती कीमत 1.69 करोड़ रुपए तय की गई थी।इसी फ्लैट में रहती थी हसीनाहसीना इसी फ्लैट में रहती थी। 2014 में उसकी मौत हो गई थी। देश से भागने से पहले दाऊद भी इस फ्लैट में रहता था। उसके भाई इकबाल कासकर को 2017 में यहीं से गिरफ्तार किया गया था।1997 से हो रहा था कब्जे का प्रयासइस फ्लैट पर कब्जा लेने की कोशिश सीबीआई ने 1997 से शुरू की थी। लेकिन, मामला अदालत में चलता रहा। इस दौरान हसीना यहीं से अपना कारोबार चलाती रही। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस फ्लैट पर कब्जे का आदेश दिया।
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2019 07:30 UTC