मुंबई / जुए का अड्डा चलाने के आरोप में अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गिरफ्तार - News Summed Up

मुंबई / जुए का अड्डा चलाने के आरोप में अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गिरफ्तार


भाग्यश्री के साथ तीन फिल्मों में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं हिमालयपुलिस ने 11 जून को लोखंडवाला के फ्लैट से 21 जुआरियों को पकड़ा थापुलिस ने हिमालय को पूछताछ के लिए बुलाया था, मंगलवार को जमानत मिलीDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 07:19 PM ISTमुंबई. अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी पर मुंबई के लोखंडवाला इलाके में जुए का अड्डा संचालित करने का आरोप है। आरोपियों से पूछताछ में नाम सामने आने पर दासानी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। पुलिस ने 11 जून को एक फ्लैट से 21 जुआरी पकड़े थे।पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान फ्लैट से एक डायरी मिली थी। इसमें जुए के अड्डे के मालिक के तौर पर दासानी का नाम दर्ज था। मौके से 7.5 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई थी। फ्लैट के केयर टेकर दीपक गुप्ता ने बताया कि इस अड्डे के मालिक हिमालय दासानी और उनका पार्टनर करण ठक्कर है।हिमालय ने 1990 में भाग्यश्री से शादी की थी। शादी के बाद भाग्यश्री ने पति के साथ तीन फिल्मों में किया था। ये फिल्में 'कैद में है बुलबुल', त्यागी और पायल रही हैं। दसानी एक प्रोडक्शन हाउस और कुछ अन्य व्यवसायों के मालिक भी हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 09:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */