मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) सरगना हाफिज सईद को आतंकवाद रोधी विभाग(सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है जो 2008 मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेयूडी और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों और आतंकवाद के वित्त पोषण के वास्ते निधि जुटाने के लिए ट्रस्टों के इस्तेमाल के मामलों की जांच शुरू की है. पाकिस्तान ने आतंक के वित्तपोषण के लिए हाफिज सईद के खिलाफ मामला दर्ज कियान्यायाधीश वारीच ने पंजाब पुलिस के सीटीडी को सईद और उसके तीन सहयोगियों को तीन अगस्त तक मामले में गिरफ्तार करने से रोक दिया. इमरान यदि पीएम मोदी के दोस्त तो दाऊद, मसूद और हाफिज को भारत को सौंपें : दिग्विजय सिंहVIDEO: सिंपल समाचारः दाऊद और हाफिज सईद पर पूछे सवाल पर क्या बोले इमरान खान
Source: NDTV July 17, 2019 07:24 UTC