मुंबई में बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार - News Summed Up

मुंबई में बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार


मुंबई में पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ बच्चा बेचने वाले एक गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है. गोद लेने के नाम पर ये महिलाएं बच्चों को दो लाख रुपये से चार लाख रुपये तक में बेचने के धंधे में कथित तौर पर संलिप्त थीं. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शहर पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले सप्ताह के अंत में इस गिरोह का पर्दाफाश किया. उन्होंने बताया कि मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्चा बेचने के गिरोह में शामिल उसी इलाके से दो और महिलाओं को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं कमजोर तबके की नयी-नयी मां बनी महिलाओं से संपर्क करती थीं और दो लाख से चार लाख रुपये में बच्चे को गोद दिलवाती थीं.


Source: NDTV July 01, 2019 18:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */