इस पोस्ट को पढ़ने वाले दिल्ली की तारीफ ही कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अगर अपराध और प्रदूषण कम हो जाएं तो दिल्ली से बेहतर कोई जगह नहीं है। वैसे आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में जरूर अपने मन की बात लिखें।इंटरनेट पर मिलने वाले डाटा की मानें तो दिल्ली रहने के लिहाज से अच्छा है। दिल्ली में रहना-खाना मुंबई के मुकाबले सस्ता है। जबकि मुंबई सुरक्षा के नजरिए से बेहतर शहर है। यहां दिल्ली की तुलना में कम अपराध रजिस्टर हुए हैं।क्योंकि दिल्ली में हाउसहेल्प भी सस्ती है इसलिए मुंबई में जहां वो 40-50 हजार बचा रहे थे, अब दिल्ली में यही बचत 75000 हो गई है। मेट्रो के साथ दिल्ली में आना-जाना भी आसान है।अब जब वो दिल्ली आ गए हैं तो उनको 20 से 25 हजार किराया ही देना होता है। जबकि यहां का 1 बीएचके मुंबई के घर से कहीं ज्यादा बड़ा है। सोसाइटी भी साफ है। उन्हें लगता है, जैसे लाइफस्टाइल में बड़ा अपग्रेड हुआ हो।रेडिटर ने अपनी पोस्ट के शुरू में ही बताया है कि वो कुछ दिन पहले ही दिल्ली शिफ्ट हुए। मुंबई में रहते हुए उनकी सैलरी 1 लाख 40 हजार थी। जिसमें से 40 हजार वो घर का किराया ही दे देते थे।
Source: Navbharat Times February 10, 2026 15:44 UTC