मुंगेर में ताला खोलने के विवाद में दारोगा बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार - News Summed Up

मुंगेर में ताला खोलने के विवाद में दारोगा बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार


संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ में शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि 2018 बैच की दरोगा बहू नूतन कुमारी ने अपनी सास किरण देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। घर का ताला नहीं खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसमें किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया।हत्या के प्रयास का केस दर्ज घटना के बाद ससुर संजीव साह के आवेदन पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दरोगा बहू नूतन कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नूतन वर्तमान में मधुबनी जिले में दरोगा के पद पर तैनात है।स्वजन के अनुसार किरण देवी के बेटे ऋतुराज ने रहमतपुर बासा मांझी टोला निवासी नवीन मांझी की बेटी नूतन कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के समय पति बेरोजगार था और नूतन ही पति के साथ जीवन निर्वहन कर रही थी। बाद में ऋतुराज की नौकरी दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद पर हो गई, जिसके बाद दोनों के संबंध खराब होने लगे।बहू ने सास पर पत्थर से हमला किया इसी तनाव के बीच शुक्रवार की रात नूतन ससुराल पहुंची और ताला खोलने की बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बहू ने सास पर पत्थर से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही गश्ती दल के पदाधिकारी शंभू पासवान मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।बाद में थानाध्यक्ष विपुल कुमार व अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से बयान लिया। अपर थानाध्यक्ष श्रीराम कुमार, दरोगा राजेश पासवान व पीटीसी सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बेरीकेडिंग की। शनिवार सुबह एफएसएल टीम ने भी स्थल निरीक्षण किया और मारपीट में प्रयुक्त पत्थर व रक्त के नमूने एकत्र किए।


Source: Dainik Jagran February 28, 2026 15:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */