1 /5 माला जप के फायदे अनगिनतमाला एक साधन है और साधना के लिए साधन की आवश्यकता होती है। बिना साधन के साधना प्रारंभ भी नहीं होती है। माला जप का धार्मिक महत्व के साथ स्वास्थ्य लाभ भी है। जप करते वक्त माला हाथ में रहने से ध्यान भटकता कम है इसलिए गुरुदेव अपने शिष्य को माला हाथ में लेकर ही जप करने के लिए कहते हैं। पर जैसे-जैसे जप हृदय में रमता रहता है हर सांस के साथ जप होता रहता है तब गिनने की आवश्यकता नहीं रहती और माला की आवश्यकता भी ख़त्म हो जाती है। साथ ही अलग-अलग माला का अलग उपयोग होता है। माला की अपनी उपयोगिताएं भी हैं जैसे मध्यमा उंगली और अंगूठे से माला जपने से मस्तिष्क की तरंगे क्रियान्वित होती हैं। आइए जानते हैं माला जप के अन्य लाभ…अमरनाथ गुफा प्रकट हुए हिमलिंग महादेव, जानें गुफा का रहस्य
Source: Navbharat Times June 21, 2020 17:15 UTC