मालविका सूद विवादः सीएम चन्नी के साथ मोगा के विधायक डा. हरजोत कमल की वार्ता विफल, भाजपा में शामिल - News Summed Up

मालविका सूद विवादः सीएम चन्नी के साथ मोगा के विधायक डा. हरजोत कमल की वार्ता विफल, भाजपा में शामिल


अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद मोगा के विधायक डा. हरजोत कमल ने बगावत कर दी थी। वह सूद को कहीं और से टिकट देने की मांग कर रहे थे। सीएम के साथ वार्ता विफल होने के बाद उन्होंने भाजपा का रुख किया है।जागरण संवाददाता, मोगा/लुधियाना। अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस में शामिल करवाने का पार्टी को बड़ा नुकासन उठाना पड़ा है। एक दिन पहले मोगा विधानसभा क्षेत्र की टिकट को लेकर उपजे विवाद के बाद विधायक डा. हरजोत कमल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह कदम बुधवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ वार्ता विफल होने के बाद उठाया है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र शेखावत ने डा. हरजोत कमल को भाजपा में शामिल कराया है। उनके समर्थक सरपंच और निगम के पार्षद विधिवत रूप से बुधवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद मोगा विधायक डा. हरजोत कमल ने बगावत कर दी थी। वह सूद को मोगा के अलावा कहीं और से टिकट देने की मांग कर रहे थे।अकाली दल को झटका, लुधियाना में यूथ नेता गुरदीप गोशा भाजपा में शामिलशिरोमणि अकाली दल को लुधियाना में बड़ा झटका लगा है। जिला यूथ प्रधान और शिरोमणि अकाली दल के जुझारू नेता गुरदीप गोशा ने आखिरकार पार्टी का साथ छोड़ दिया। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि गोशा टिकट नहीं मिलने से मायूस थे और वह किसी भी समय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को उन्होंने फेसबुक पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं तन, मन और धन से पार्टी और लोगों की सेवा करता रहा। किन्हीं कारणों से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कारणों का आने वाले समय में खुलासा करूंगा। समाज के प्रति अपनी सेवाएं जारी रखूंगा।’ साथ ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने की क्लिपिंग भी डाली है।यह भी पढ़ें-भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के फैसले से पंजाब के राजनीतिक दलाें काे बड़ी राहत, जानिए पूरा मामलाकई और नेता भाजपा में शामिलगोशा ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के समक्ष पार्टी ज्वाइन की। खास बात यह है कि ज्वाइन करने से चंद सेकेंड पहले गोशा ने इंटरनेट मीडिया पर पार्टी छोड़ने की बात कही। इससे शिअद के नेताओं को कुछ एक्शन का भी मौका नहीं मिला। दिल्ली में उनके साथ पंजाब के कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की, जिसमें अमृतसर के सरीन भी शामिल हैं। गाैरतलब है कि इस साल हाेने जा रहे विधानसभा चुनावाें काे लेकर लुधियाना जिले में मुकाबला राेचक हाेने के आसार हैं। गाेशा के भाजपा में शामिल हाेने से शिरोमणि अकाली दल को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि लुधियाना में पार्टी के सभी मोर्चों में वह मुख्य भूमिका अदा करते थे। लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल की चुनाव मुहिम में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। उनके जाने से उनकी चुनाव मुहिम को भी झटका लगा है। ज्वाइनिंग के समय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं पंजाब भाजपा चुनाव कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र शेखावत और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद थे।यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव 2022: लुधियाना के भाजपाई दिल्ली से नागपुर तक कर रहे लाॅबिंग, एक सीट पर 6-6 दावेदार


Source: Dainik Jagran January 11, 2022 11:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */