16 मार्च को 2618 कंपनियों पर ट्रेड हुआ, जिनमें 411 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 2047 कंपनियों के शेयर में गिरावट रहीदैनिक भास्कर Mar 16, 2020, 06:45 PM ISTबिजनेस डेस्क. सोमवार (16 जनवरी) के दिन शेयर बाजार ने एक बार फिर इनवेस्टर्स के चेहरे से हंसी छीन ली। दिनभर भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 2713.41 अंक गिरकर 31,390.07 अंको पर और निफ्टी 756.10 अंक गिरकर 9,199.10 पॉइंट पर बंद हुआ। आज 2,618 कंपनियों पर ट्रेड हुआ। जिनमें 411 कंपनियों के शेयर बढ़त में रहे और 2,047 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही। वैसे, गिरावट का असर बीएसई इंडेक्स और सभी सेक्टर पर भी हुआ। बीएसई सेंसेक्स 50 इंडेक्स में 7.73% की गिरावट देखने को मिली। वहीं, मेटल सेक्टर 9.30% की गिरावट के साथ बंद हुआ। बता दें कि शुक्रवार, 13 मार्च को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।सभी इंडेक्स में लगभग 6% की गिरावटबाजार के गिरने से बीएसई के सभी इंडेक्स में करीब 6 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 50 में -7.73% की गिरावट के साथ 9626 अंकों पर बंद हुआ। तो बीएसई लार्जकैप 7.44% की गिरावट के साथ 3535 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई 100 भी 7.38% की गिरावट के साथ 9298 अंकों पर बंद हुआ।मेटल सेक्टर में ज्यादा गिरावटदूसरी तरफ, डाइवर्सिफाइड फाइनेंशियल रेवेन्यू ग्रोथ इंडेक्स, एनर्जी, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, फाइनेंस, सीपीएसई, हेल्थकेयर, प्राइवेट बैंक्स इंडेक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, यूटिलिटीज, ऑटो, बैंकेक्स, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, रियल्टी समेत लगभग सभी सेक्टर में गिरावट रही। मेटल सेक्टर में 9.30% की गिरावट के साथ 6347 अंकों पर बंद हुआ। तो प्राइवेट बैंक्स इंडेक्स सेक्टर 8.45% की गिरावट के साथ 9106 अंकों पर बंद हुआ। बैंकेक्स सेक्टर भी 8.36% की गिरावट के साथ 26474 अंकों पर बंद हुआ।बीएसई पर 78% कंपनियों के शेयर गिरे (16 मार्च का अपडेट)> बीएसई का मार्केट कैप 121 लाख करोड़ रुपए रहा> 2,618 कंपनियों पर ट्रेड हुआ। जिसमें 411 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 2,047 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही> 16 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 478 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे> 90 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 435 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगाएसएंडपी बीएसई बैंकेक्स के शेयर्स
Source: Dainik Bhaskar March 16, 2020 13:30 UTC