मार्केट कैप 9.4 लाख करोड़ घटा: 3 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 4% गिरा, RIL का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ घटा - News Summed Up

मार्केट कैप 9.4 लाख करोड़ घटा: 3 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 4% गिरा, RIL का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ घटा


Hindi NewsBusinessStock Market Latest News; Sensex Falls And Mukesh Ambani RIL Reliance Industries Market Cap Today UpdateAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमार्केट कैप 9.4 लाख करोड़ घटा: 3 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 4% गिरा, RIL का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ घटामुंबई 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकरिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1900 से भी नीचे चला गयासोमवार को रिलायंस का शेयर 5 पर्सेंट टूटा थाबजट के आने से पहले बाजार पूरी तरह से रिवर्स जोन यानी उल्टी दिशा में कारोबार कर रहा है। पिछले 3 कारोबारी दिनों में BSE के सेंसेक्स में 4% की गिरावट आई है। इससे कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 199 लाख करोड़ रुपए से घटकर 189.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान देश की सबसे दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने सबसे ज्यादा घाटा दिया है।बीएसई में 400 अंक से ज्यादा गिरावटआज BSE सेंसेक्स में 937 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई। इससे इसका मार्केट कैप 189.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 21 जनवरी को सेंसेक्स ने ऐतिहासिक 50 हजार के आंकड़े को पार किया था। तब इंट्रा डे में इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 199 लाख करोड़ रुपए हो गया था। हालांकि बंद होते समय यह 197 लाख करोड़ रुपए पर था।गिरावट की वजह फायदा कमानाबाजार की इस गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। एक तो यह कि ज्यादा बढ़ चुके बाजार में अब बजट से पहले कमाई हो रही है। दूसरी बात इस गिरावट से ऐसी उम्मीद है कि बजट में बाजार या इससे जुड़े सेक्टर के लिए कोई अच्छी घोषणा होनी मुश्किल है। साथ ही सरकार कई तरह के नए टैक्स लगा सकती है। इसलिए निवेशक इस समय बाजार में पूरी सतर्कता के साथ कारोबार कर रहे हैं।आरआईएल का एम कैप 12 लाख करोड़ से नीचे पहुंचाबाजार की टॉप-10 कंपनियों की बात करें तो RIL ने सबसे ज्यादा घाटा निवेशकों को दिया है। इसका मार्केट कैप 21 जनवरी को 12.99 लाख करोड़ रुपए था। 27 जनवरी को यह 11.99 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यानी एक लाख करोड़ रुपए तीन दिनों में घट गया है। शेयरों की बात करें तो इसका शेयर इसी समय में 2100 रुपए से घट कर 1,892 रुपए पर आ गया है। आज सुबह यह 2% से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। सोमवार को इसमें 5% से ज्यादा की गिरावट आई थी।टीसीएस का शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा हैटाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) का शेयर करीबन उसी भाव पर कारोबार कर रहा है। 21 जनवरी को यह 3290 रुपए पर था जबकि अब यह 3305 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैप 12.37 लाख करोड़ रुपए है जबकि 21 जनवरी को 12.39 लाख करोड़ रुपए था।एचडीएफसी बैंक के एम कैप में कोई बदलाव नहीHDFC बैंक के मार्केट कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह 7.95 लाख करोड़ रुपए ही रहा है। हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में 14 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है। HDFC और ICICI बैंक के मार्केट कैप में कोई बदलाव नहीं है। दोनों का मार्केट कैप 3.67 लाख करोड़ रुपए पर ही बना हुआ है। कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैप में 11 हजार करोड़ की कमी आई है और यह 3.51 लाख करोड़ रुपए है।भारती एयरटेल का मार्केट कैप 3.14 लाख करोड़भारती एयरटेल का मार्केट कैप 3.14 लाख करोड़ रुपए पर ही है। बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 9 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है। यह 2.99 लाख करोड़ रुपए से घट कर 2.90 लाख करोड़ रुपए हो गया है। आज सुबह बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में गिरावट रही है। पिछले 3 दिनों में निवेशकों ने अच्छी खासी मुनाफा वसूली की है। विदेशी निवेशकों ने 23 हजार 630 करोड़ रुपए के शेयर इस महीने खरीदे हैं। हालांकि सोमवार को उन्होंने 825 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 07:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */