खास बातें ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़ चुके हैं लोकेंद्र लोकेंद्र सिंह राजपूत की वजह से कांग्रेस को होगा फायदा शनिवार को गुना में है बीएसपी सुप्रीमो मायावती की रैलीमध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ़ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. आपको बता दें कि बीएसपी नेता को कांग्रेस में शामिल करने के फैसले पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस के बीच खटास और बढ़ सकती है क्योंकि एक तो मायावती मध्य प्रदेश में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के रवैये से खासे नाराज हैं. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में दलितों के बीचप्रियंका गांधीके पैठ बनाने की कोशिशों के चलते उन्होंने महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं होने दिया. हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि कांग्रेस ने मायावती को झटका दिया है. कांग्रेस का मानना है कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में जितनी ही सीटें मिल जाएं वहीं बहुत हैं.
Source: NDTV April 30, 2019 04:18 UTC