मायावती की धमकी के बाद बोले कमलनाथ- हमारे बीच मतभेद नहीं, कोई गलतफहमी हुई हो तो बैठकर दूर लेंगे - News Summed Up

मायावती की धमकी के बाद बोले कमलनाथ- हमारे बीच मतभेद नहीं, कोई गलतफहमी हुई हो तो बैठकर दूर लेंगे


बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती का समर्थन के बारे में पुनर्विचार करने के बयान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने बुधवार को कहा कि 'अगर कोई गलतफहमी होती है तो उसे दूर कर लेंगे.' कमलनाथ ने कहा, 'मायावती (Mayawati) की पार्टी और हमारा लक्ष्य एक है, हम भाजपा को हराना चाहते हैं. बसपा और सपा के तीन और चार निर्दलीय विधायकों के साथ कांग्रेस का आंकड़ा 120 पहुंचा था. लोकेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मायावती ने ट्वीट किया था, 'सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं. अतः लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है.


Source: NDTV May 02, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */