Shareउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर कमेंट करने के मामले में यूपी पुलिस ने पांच लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया है. सोशल मीडिया पर इन सभी की पोस्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मानहानि के तौर पर लिया गया है और इसी लिए पुलिस तेज़ी से हरक़त में आई है. गिरफ़्तार लोगों में से तीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. ख़ासतौर पर कोर्ट की इजाज़त के बिना जिस तरह से इस मामले में मानहानि का आरोप लगाकर गिरफ़्तारी की गई हैं उन पर सवाल उठ रहे हैं. क्या राज्य सरकार की सहनशीलता इतनी कम है कि कुछ सोशल पोस्ट पर ही वो ऐसी कार्रवाई कर सकती है?
Source: NDTV June 10, 2019 19:18 UTC