उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर की मांगकेंद्र पूरी राशि वहन नहीं करेगी तो योजनाओं के बंद होने का संकट उत्पन्न हो सकता हैदैनिक भास्कर May 31, 2020, 05:18 AM ISTपटना. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर वर्ष 2020-21 के लिए केंद्र प्रायोजित सभी 66 योजनाओं की केंद्र और राज्य के हिस्से का पूरा खर्च केंद्र सरकार ही करे। उन्होंने लिखा है कि कोरोना संकट व लॉकडाउन के कारण राज्यों की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है कि वह केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्यांश दे सके। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से के तौर पर 9263 करोड़, मनरेगा के तहत 1210.28 करोड़, आपदा के लिए 708 करोड़ व शहरी निकायों के लिए 502 करोड़ रुपए देने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया है।मोदी ने कहा कि वर्ष 2019-20 में केंद्र प्रायोजित 25,650.43 करोड़ की सभी 66 योजनाओं के लिए केंद्रांश के तौर पर राज्य को 15,513.03 करोड़ प्राप्त हुआ, जबकि राज्य को राज्यांश के तौर पर 10137.40 करोड़ खर्च करना पड़ा। मध्याह्न भोजन योजना के तहत केंद्रांश 1093.13 करोड़ प्राप्त हुआ जबकि राज्य को 728.75 करोड़ व समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत केंद्रांश 3,268.93 करोड़ व राज्यांश के तौर पर 2,177.95 करोड़ खर्च करना पड़ा था।मगर, वर्तमान परिस्थिति में इस साल अधिकांश राज्यों के लिए राज्यांश की इतनी बड़ी राशि देना संभव होगा। अगर केंद्र पूरी राशि वहन नहीं करेगी तो योजनाओं के बंद होने का संकट उत्पन्न हो सकता है।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2020 14:43 UTC