सिवनी में भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी तैयारी: प्रदेश महामंत्री के प्रथम प्रवास पर 2 दिन में 6 स्थानों पर भव्य स्वागतसिवनी भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रमSeoni 31 March 2026सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत के सिवनी प्रथम प्रवास को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 3 एवं 4 अप्रैल को प्रस्तावित स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रमों को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विस्तृत कार्यक्रम तय किए गए।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की। इस दौरान मंडलवार जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी स्थानों पर समयबद्ध एवं भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।दो दिन का पूरा कार्यक्रम (समय-सारणी सहित)3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)धूमा (धूमा, नागनदेवरी मंडल) – प्रातः 10:00 बजेलखनादौन (लखनादौन, आदेगांव, कहानी, घंसौर, केदारपुर) – प्रातः 10:30 बजेछपारा (छपारा, केवलारी, धनौरा, उगली, छीन्दा, पलारी, कान्हीवाड़ा) – प्रातः 11:00 बजेबंडोल (बंडोल, बीजादेवरी, चमारी मंडल) – प्रातः 11:30 बजेजिला भाजपा कार्यालय सिवनी (सिवनी उत्तर, सिवनी दक्षिण, करकोटी, लखनवाड़ा, मुंगवानी मंडल) – प्रातः 12:00 बजेस्वागत एवं सम्मान समारोह तथा वरिष्ठजनों से भेंट4 अप्रैल 2026 (शनिवार)बरघाट (बरघाट, गंगेरूआ, सुकतरा, कुरई, धारना मंडल) – दोपहर 3:00 बजेसंगठन को दिए गए स्पष्ट निर्देशबैठक में निर्देश दिए गए कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सूचित कर कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करें।इनकी रही प्रमुख उपस्थितिबैठक में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला उईके, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती जंघेला, जिला मंत्री गोपाल पवमें, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, नगर मंडल उत्तर अध्यक्ष युवराज सिंह राहांगडाले, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, राजू यादव, आशिफ जरदारी, अंजू तेलंग सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी—कविता शर्मा, किरण वाहने, वंदना वैस, लखेरा, निशा नाग, चंद्रकांता महोबिया, अनीता सराठे, नीतू दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौलप्रदेश महामंत्री का यह प्रथम सिवनी प्रवास संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठन विस्तार, महिला मोर्चा की सक्रियता बढ़ाने एवं अधिकतम जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/jaipur/rajasthan-bjp-mahila-morcha-new-executive-list-rakhi-rathore-bhajanlal-sharma/articleshow/129917312.cmsPost Views: 36
Source: Navbharat Times March 31, 2026 16:50 UTC