महाराष्ट्र में 8 महीने बाद खुले धार्मिक स्थल, सिद्धिविनायक, मुंबा देवी समेत अन्य मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें - News Summed Up

महाराष्ट्र में 8 महीने बाद खुले धार्मिक स्थल, सिद्धिविनायक, मुंबा देवी समेत अन्य मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें


सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की महाराष्ट्र में सोमवार सुबह आठ महीने के बाद राज्य में सभी धार्मिक स्थल फिर खुल गए हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिर में हर रोज 1,000 श्रद्धालु ही मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुला मुंबा देवी मंदिर मुंबई का प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर सोमवार सुबह आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। कोरोना महामारी के चलते मंदिर में एक समय में पांच-पांच श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमित दी जा रही है।पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा करने पहुंचे भक्त महाराष्ट्र सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद भक्त सोमवार सुबह पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इस दौरान कोरोना महाामारी के चलते लागू गाइडलाइंस का पालन करते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पहले दिखा ऐसा नजारा कोरोना महामारी के चलते आठ महीने बाद सोमवार सुबह पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर आम भक्तों के लिए खुल गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्ता पूजा करने पहुंचे। इस दौरान कोरोना महाामारी के चलते लागू गाइडलाइंस का पालन करते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गए महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थल


Source: Navbharat Times November 16, 2020 03:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */