महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट राममय हो गया. कोश्यारी ने मुम्बई में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस लोकमहोत्सव के दौरान देश के सबसे बड़े सूबे के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की उपस्थिति में कहा, ''राम नाईक जी ऐसे नायक हैं जिनके आगे नायक सही साबित होता है राम तो है ही. ये जैसे ही उत्तर प्रदेश गए उत्तर प्रदेश राम मय हो गया. बता दें इस उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन अभियान सामाजिक संस्था ने किया था. अभियान संस्था के प्रयास से ही उत्तरप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर उत्तर प्रदेश में भी 24 जनवरी को स्थापना दिवस स्थापना समारोह को मान्यता दिलवाई है.
Source: NDTV January 24, 2020 19:52 UTC