उत्तर प्रदेश के भदोही में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश ने चार प्रकार के शासन देखे हैं, ‘नामपंथी', ‘वामपंथी', ‘दमनपंथी' और अब ‘विकासपंथी. उन्होंने कहा कि 'महामिलावटी' दल वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती ताकत को स्वीकार नहीं करना चाहते. ये महामिलावटी कह रहे हैं कि देश में चुनाव था, इसलिए मोदी ने मसूद अजहर पर बैन लगवा दिया. हर चीज को चुनाव के चश्मे से देखने की वजह से ही आज कांग्रेस और उसके साथियों की ये हालत हो गई है. दो दिन पहले ही मीडिया ने खुलासा किया है कि कैसे कांग्रेस के नामदार ने अपने ही बिजनेस पार्टनर को, अपने बहुत करीबी दोस्त को रक्षा सौदे दिलवाए.
Source: NDTV May 05, 2019 07:52 UTC