महज 2 दिन में बुक हुई 10,000 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 125 रुपये में घर पर होगी डिलीवरी - News Summed Up

महज 2 दिन में बुक हुई 10,000 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 125 रुपये में घर पर होगी डिलीवरी


यहां ध्यान देने वाली बात है कि पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इसकी डोरस्टेप डिलीवरी भी शुरू की गई है। जिनमें मयूर विहार पटपड़गंज आनंद विहार लक्ष्मी नगर जनकपुरी राजौरी गार्डन पंजाबी बाग और कीर्ति नगर शामिल हैं।नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।High Security Number Plate: दिल्ली में करीब एक महीने बाद फिर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) और कलर कोडेड स्टीकर के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। ऑनलाइन शुरू हुई बुकिंग के जरिए महज दो दिनों में वाहन मालिकों द्वारा करीब 10,000 से अधिक HSRP और 1,000 कलर-कोडेड स्टिकर बुक किए गए हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को बुक करने में ग्राहकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया था।करीब 30 लाख वाहनों पर होगा का इस्तेमाल : देश में करीब 30 लाख वाहनों पर HSRP का प्रयोग किया जाना है, जिसमें 16 लाख दोपहिया वाहन, 12 लाख फोर व्हीलर और 2 लाख कर्मिशयल वाहन शामिल हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इसकी डोरस्टेप डिलीवरी भी शुरू की गई है। जिनमें मयूर विहार, पटपड़गंज, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, जनकपुरी, राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग और कीर्ति नगर शामिल हैं।महज 125 रुपये में होगी होम डिलीवरी : रोसमार्टा के प्रवक्ता ने कहा कि "दिल्ली सरकार के साथ परामर्श के बाद हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की होम डिलीवरी का शुल्क दोपहिया वाहनों के लिए 125 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।"ऐसे करें बुक: High Security Number Plate बुक करने के लिए आप bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिसमें ग्राहक अपने वाहन को चुन कर ब्रांड सेलेक्ट करके आगे की प्रक्रिया कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर उन्हें अपनी स्टेट के साथ प्राइवेट या कमर्शियल वाहन में से एक को चुनना होगा। इसके बाद अपने वाहन के मॉडल की डिटेल के साथ गाड़ी की RC और आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा। वहीं जानकारी भरने के बाद फोन पर आए ओटीपी के जरिए आपकी बुकिंग मान्य हो जाएगी। बता दें, High Security Number Plate के लिए एक बुकिंग राशि भी तय की गई है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 04, 2020 08:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */