उन्होंने कहा कि भारत को इस मुद्दे के समाधान के लिये पाकिस्तान के साथ काम करना चाहिए. मलेशियाई प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत की कार्रवाई के कारण हो सकते हैं "लेकिन इसके बावजूद यह गलत है." उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र की अनदेखी से अन्य द्वारा संयुक्त राष्ट्र और कानून के शासन की अवहेलना के मामले सामने आएंगे." उन्होंने कहा, "भारत को इस समस्या को हल करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करना चाहिए." महातिर ने कहा कि उन्होंने मोदी को सुझाव दिया कि चूंकि भारत के पास संघर्ष कम करने या संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत का अनुभव है, इसलिए कश्मीर मुद्दे को भी बातचीत के जरिये सुलझायें.
Source: NDTV September 29, 2019 23:26 UTC