राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में एसआइआर के जरिए 1.20 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने की आशंका जताई है। अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी होनी है।ममता ने चुनाव आयोग पर एक राजनीतिक दल के इशारे पर तार्किक विसंगतियों के बहाने वैध मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया।अपने निर्वाचन क्षेत्र कोलकाता के भवानीपुर में जैन मनस्तंभ और संत कुटिया गुरुद्वारा गेट सहित कई परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद ममता ने कहा-'एसआइआर के कारण बहुतों ने मताधिकार खो दिया है। पहले चरण के बाद 58 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। तार्किक विसंगतियों के नाम पर 14 फरवरी तक कम से कम 20 लाख और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। करीब एक करोड़ 20 लाख नाम हटाए जा सकते हैं।'
Source: Dainik Jagran February 26, 2026 01:33 UTC