मप्र / प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने - News Summed Up

मप्र / प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने


भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सीहोर में स्थानीय लोग बता रहे थे अपनी समस्याएंजवाब में प्रज्ञा ने कहा- हम जिस काम के लिए सांसद चुने गए, वे काम ईमानदारी से करेंगेDainik Bhaskar Jul 21, 2019, 06:52 PM ISTभोपाल. भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर रविवार को सीहोर पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत को सुनते हुए उन्होंने कहा 'हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे।'प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर इस तरह की बात कह रही हैं, जबकि वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान चलाते हैं। भाजपा नेता जगह-जगह समय समय पर झाड़ू लगाते नजर आते हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव में हराया था।इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताया था। इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराजगी व्यक्त की थी। पीएम ने कहा था कि वह दिल से कभी प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं कर पाएंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2019 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */