मप्र / जबलपुर में सीएए का विरोध कर रहे लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पथराव किया, 45 मिनट तक भगदड़, पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े - News Summed Up

मप्र / जबलपुर में सीएए का विरोध कर रहे लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पथराव किया, 45 मिनट तक भगदड़, पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े


प्रशासन ने तिरंगा यात्रा को रोका, रद्दी चौकी की दूसरी तरफ सीएए के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैंआधारताल से रद्दी चौकी तक प्रस्तावित थी तिरंगा यात्रा, रास्ते में दोनों पक्ष आमने-सामने होने से हालात बिगड़ेDainik Bhaskar Jan 26, 2020, 06:50 PM ISTजबलपुर. शहर में रविवार को सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 45 मिनट तक जमकर पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने अश्रु गैस छोड़कर भीड़ को काबू में किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी खुद निगरानी कर रहे हैं। जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कहा- स्थिति पूरी नियंत्रण में है। जनजीवन सामान्य कर दिया गया है। सुरक्षा के तौर पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।रविवार दोपहर शहर में सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहा थी। यात्रा आधारताल से रद्दी चौकी तक प्रस्तावित थी। इसी दौरान रास्ते में सीएए का विरोध करने वाले भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विरोध करने वालों ने तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव कर दिया। इसके बाद तिरंगा यात्रा को रोक दिया गया। रद्दी चौकी की दूसरी तरफ सीएए के विरोध में लोग अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं।जबलपुर में सीएए के विरोध में दिसंबर में भी जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। पुलिस ने आज फिर स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग किया।


Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */