Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 06:50 PM ISTभोपाल। शासन ने बैतूल कलेक्टर तरुण पिथौड़े को भोपाल का कलेक्टर बनाया है। वहीं मंत्रालय में पदस्थ तेजस्वी एस नायक को बैतूल जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है| सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को तबादला आदेश जारी किए हैं।राज्य सरकार ने करीब एक हफ्ते पहले भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े का ट्रांसफर कर मंत्रालय में पदस्थ किया था। नगर निगम भोपाल के आयुक्त बी विजय दत्ता को भोपाल कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 13:18 UTC