जेएनएन, बैतूल। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई में हिंदू विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुस्लिम समुदाय से संबंधित 50 किन्नरों ने घर वापसी करते हुए सनातन अपनाया।किन्नर समाज के सदस्यों ने ताप्ती सरोवर सहित सात पवित्र कुंडों में स्नान किया। इसके बाद पंडितों ने रुद्राभिषेक, हवन और पूजन संपन्न कर उन्हें हिंदू धर्म में प्रवेश दिलाया।नगर के मध्य स्थित एक लॉन में राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा आयोजन किया गया था, जिसमें किन्नर अखाड़े के संस्थापक स्वामी अजय दास ऋषि, जगद्गुरु काजल ठाकुर, महामंडलेश्वर प्रभा पटेल, महामंडलेश्वर रानी ठाकुर, जगद्गुरु मां संजना सहित विभिन्न जिलों से आए साधु-संत उपस्थित थे। इसमें बड़ी संख्या में किन्नर शामिल हुए।
Source: Dainik Jagran February 26, 2026 01:02 UTC