मध्य प्रदेश : बिजली कटौती को लेकर युवक ने की CM कमलनाथ पर टिप्पणी, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Summed Up

मध्य प्रदेश : बिजली कटौती को लेकर युवक ने की CM कमलनाथ पर टिप्पणी, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार


भद्दी टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन वह आरोपी युवक का ब्यौरा देने को तैयार नहीं है. सागर जिले के सचिन तनेजा नामक युवक ने बिजली कटौती का जिक्र करते हुए अपनी फेसबुक वॉल पर राज्य सरकार को गालियां देते हुए भद्दी टिप्पणी की. इस टिप्पणी के साथ सचिन ने अपनी फेसबुक वॉल पर कमलनाथ की तस्वीर भी लगाई है. ज्ञात हो कि इससे पहले भी एक शिक्षक और अन्य लोग मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं. इन लोगों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाइयां भी कीं, मगर बाद में मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कार्रवाइयों को निरस्त कर आरोपियों को राहत दी गई.


Source: NDTV July 03, 2019 16:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */