मध्य प्रदेश पुलिस के डीएसपी को उनके घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार घटना भोपाल के अवधपुरी इलाके की है. डीएसपी की उनके घर में ही की गई हत्या के बाद मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फिलहाल डीएसपी के घर के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है.
Source: NDTV May 01, 2019 17:15 UTC