मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के रीजनल न्यूज़ चैनलों का हाल तो बड़ा दिलचस्प है! - News Summed Up

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के रीजनल न्यूज़ चैनलों का हाल तो बड़ा दिलचस्प है!


मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के रीजनल न्यूज बाजार में इस हफ्ते टीआरपी की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। ताजा आंकड़ों में Bansal News ने 22.8% शेयर के साथ पहले स्थान पर बढ़त बना ली है और इसमें अच्छी बढ़त भी दर्ज हुई है। वहीं IBC24 22.3% शेयर के साथ बेहद मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है, हालांकि उसे इस हफ्ते गिरावट का सामना करना पड़ा।दूसरी ओर Zee MPCG ने 19.4% शेयर के साथ जबरदस्त उछाल दर्ज कर तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है। जबकि News18 MPCG को इस हफ्ते बड़ी गिरावट झेलनी पड़ी और वह 13% शेयर के साथ चौथे नंबर पर खिसक गया।बाकी चैनलों की बात करें तो NDTV MPCG ने मामूली बढ़त के साथ 8.8% शेयर हासिल किया, जबकि News State MPCG, Vistaar News, News24 MPCG और Swaraj Express SMBC नीचे की पोजीशन पर बने हुए हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते एमपी-छत्तीसगढ़ के न्यूज बाजार में नंबर-1 की रेस काफी करीबी हो गई है, जहां टॉप दो चैनलों के बीच अंतर बेहद कम रह गया है।Bansal News-22.8% UP 4.1%IBC 24-22.3% DN-4.2%ZeeMPCG-19.4% UP 6.7%News18MPCG-13.0% DN-6.3%NDTVMPCG-8.8% UP 2.2%News StateMPCG-6.5% DN-1.2%Vistaar News-4.4% DN-0.5%News 24MPCG-2.3% DN-0.7%Swaraj Express SMBC-0.5% DN-0.1%


Source: NDTV March 07, 2026 06:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */