मतदान: कोरोना के डर से पंचकूला में मतदान कम हुआ, सिर्फ 55.88%, नतीजे 30 को - News Summed Up

मतदान: कोरोना के डर से पंचकूला में मतदान कम हुआ, सिर्फ 55.88%, नतीजे 30 को


Hindi NewsLocalChandigarhPanchkulaPolling In Panchkula Reduced Due To Fear Of Corona, Only 55.88%, Result On 30Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमतदान: कोरोना के डर से पंचकूला में मतदान कम हुआ, सिर्फ 55.88%, नतीजे 30 कोपंचकूला 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकमतदान के दौरान कोरोना से बचने के पूरे बंदोबस्त किए गए थे।पंचकूला निगम चुनाव को लेकर रविवार को शहर में 55.88 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान दिनभर अलग-अलग वार्डों में पोलिंग बूथ के आसपास चहलकदमी लगी रही। अपने-अपने उम्मीदवार या पार्टी को जिताने के लिए कार्यकर्त्ता टेंट लगाकर पोलिंग बूथों के बाहर डटे रहे। मतगणना के पहले दो घंटे में वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा।अब 30 दिसंबर को तय हो जाएगा कि पंचकूला का मेयर कौन होगा। 30 दिसंबर को सेक्टर-14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में मतगणना की जाएगी। पंचकूला के नए मेयर के साथ-साथ पार्षद के 83 उम्मीदवारों में से 20 चुने हुए पार्षद सामने आएंगे। पंचकूला प्रशासन की ओर से तय किया गया है कि काउंटिंग के दिन काउंटिंग हॉल में मोबाइल लेकर जाने की मनाही होगी। वहीं एंट्री गेट पर पुलिस चेकिंग कर कैंडिडेट और काउंटिंग एजेंट्स को अंदर जाने दिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar December 28, 2020 00:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */