मणिपुर की राजधानी इंफाल के सिंगजामेई वाइखोम इलाके में इम्फाल नदी के किनारे रविवार को एक आईईडी बरामद किया गया. बाद में इसे इंफाल पश्चिमी जिले के लामडिंग इलाके में एक खाली जगह पर बम निरोधक दस्ते द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया. प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक के एक उग्रवादी से पूछताछ के दौरान आईईडी के बारे में जानकारी मिली थी. प्रीपाक एक उग्रवादी संगठन है जिसने 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार करने का आह्वान किया था.
Source: NDTV January 26, 2020 19:30 UTC