मजदूरों को 5 लाख तक फ्री इलाज देगी योगी सरकारविधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार, पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिजन को 5 लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस दिया जाएगा। इस योजना के अनुसार, दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता होने पर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस सिलसिले में शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव श्रम की ओर से शासनादेश जारी किया गया।
Source: Navbharat Times October 30, 2021 19:48 UTC