मछवासा नदी पर डैम का काम पूरा - News Summed Up

मछवासा नदी पर डैम का काम पूरा


दिव्यांग महिला की मौत के बाद परिजन शव को अंत्येष्टि के लिए मुक्तिधाम ले गए। लेकिन छाेटी बहन काे भाई पर बड़ी बहन के साथ मारपीट करने का शक हाेने के कारण मुखाग्नि के पहले पुलिस को शव वापस लाना पड़ा।छोटी बहन विद्या को दिव्यांग बड़ी बहन की आकस्मिक मौत पर भाई पर मारपीट करने का शक है, उसने इसकी शिकायत सिटी थाने में की। पुलिस काे मुखाग्नि से पहले ही मुक्तिधाम शव काे लाना पड़ा। शव का रविवार को पीएम होगा।थाना प्रभारी उमेद सिंह राजपूत ने बताया कि कुंज विहार कॉलोनी निवासी विनीता पिता नारायण राव मराठा (45) की शनिवार तड़के मौत हाे गई। परिजन और रिश्तेदार दाह संस्कार के लिए शव मुक्तिधाम ले गए। इसी बीच छोटी बहन विद्या ने बड़ी बहन की मौत पर शक जताया। उसे विनिता के साथ मारपीट किए जाने की आशंका है। इसके बाद पुलिस मुक्तिधाम पहुंची। इसका परिजनों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे मान गए।होशंगाबाद | 10 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम शासकीय एसएनजी स्कूल में हुअा। अपर कमिश्नर आशकृत तिवारी, कलेक्टर धनंजय सिंह ने जन समुदाय को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। जिले में 1198 मतदान केंद्राें पर नए मतदाताओं को परिचय पत्र दिए गए। काॅलेज स्तर पर चित्रकला में दीपिका जनोरिया को प्रथम, सीमा मालवीय को द्वितीय एवं अमन सोनी को तृतीय पुरस्कार मिला। वाद विवाद पक्ष में प्रथम देवांश बैरागी, द्वितीय प्रिया एवं तृतीय साक्षी राजपूत, विपक्ष में प्रथम रमा पूर्भिया, द्वितीय दीपिका जनौरिया एवं तृतीय दीपक साहू, निबंध में प्रथम शाश्वत बैरागी, द्वितीय साक्षी राजपूत, तृतीय रितिका कुलहारे, स्लोगन में प्रथम रूपाली चौहान, द्वितीय मोहिनी गौर एवं तृतीय संध्या विजयी हुए। विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला में चित्ररेखा अहिरवार को प्रथम, प्रेरणा यादव को द्वितीय एवं शिवेन्द्र डोनिवाल को तृतीय, वाद विवाद पक्ष में प्रथम मुस्कान, द्वितीय तुलसी एवं तृतीय अभिषेक, विपक्ष में प्रथम वेदांत एवं द्वितीय यश, निबंध में प्रथम मोहित, द्वितीय निधि, तृतीय अर्पिता तथा स्लोगन में प्रथम राधा यादव, द्वितीय शशांक दुबे एवं तृतीय गीता विजयी हुए।पिपरिया| तहसील परिसर में मतदाताओं को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई। इसी के साथ नए मतदाताओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इधर पचमढ़ी में भी मतदाता दिवस आयोजन स्थानीय तहसील परिसर में किया गया। पवन कुमार राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी साडा पचमढ़ी द्वारा मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई गई। समस्त बीएलओ को उनके मतदान केंद्र क्षेत्र में मतदान कराने का संकल्प दिलाया।बनखेड़ी| तहसील कार्यालय में निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। बीएलओ सुपरवाइजर उमाकांत मिश्रा ने बताया 8500 नवीन मतदाता पत्र बनकर आए है। करीब 1142 नवीन मतदाता सूची में जुड़े हैं। इस दौरान तहसीलदार सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार निधि लोधी, वंदना सिंह, बीएलओ कमलेश सिंगर, वीमेश शर्मा, मीना पटेल, लता गढ़वाल, विष्णु साहू, महाकाल मिश्रा मौजूद रहे।मखननगर| नप में मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। नवीन मतदाताओं के वोटर आईडी वितरित किए गए। मतदान केंद्र अधिकारी गणेशराम मालवीय, अविष्कार शर्मा, अनूप मिश्रा, गाढ़े को निर्वाचन संबंधी सराहनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में तहसीलदार निधि चौक से, सीएमओ शिवांगी महाजन उपस्थित रहे।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत शनिवार को विशेष ग्रामसभा और रैली का आयोजन किया गया। ग्राम सारंगपुर, बीजाखारी में सामूहिक कार्यकम आयोजित हुए। जिसमें ग्राम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉटर्स क्लब की सदस्य जिन्होंने दो बालिकाओं पर परिवार नियोजन कराया है उन्हें तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का अायाेजन भी किया गया। पर्यवेक्षक लीला गौतम द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और बाल विवाह निषेध कानून के बारे जानकारी दी गई।सोहागपुर| रानीगोहानी में रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया फरियादी भोलाराम पिता तेजराम पटेल (34) ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी बृजेश पिता जालम सिंह पटेल ने कुल्हाड़ी की मुधाई से उसके साथ मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया ने शनिवार को बीजनवाड़ा गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में उन्हें गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने बताया वरिष्ठ अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन भेजा जा रहा है जिसमें दुकान का संचालन किसी अन्य को दिए जाने की अनुशंसा की जाएगी।नायब तहसीलदार सिसोदिया ने बताया राशन दुकान पर न तो वितरण का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड मिला है न ही स्टाॅक को लेकर कोई जानकारी मिली। उपभोक्ताओं के लिए सूचना पटल लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।ग्राम बावड़िया भाव में काशी विश्वनाथ से प्रकट ईश्वर महादेव मंदिर आठवणी जिला नवसारी गुजरात को लगभग 14 से 50 किलोमीटर लंबी गंगाजल भरकर ले जा रही जाई जा रही कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ उक्त कावड़ यात्रा काशी विश्वनाथ से प्रारंभ हुई है जिसमें 8 पद यात्री एवं 3 सेवादार सहित कुल 11 यात्री गंगाजल लेकर गुजरात जा रहे हैं यात्रा महाशिवरात्रि पर पूर्ण होगी इस यात्रा का दोपहर का विश्राम एवं भोजन गोयल परिवार सिवनी मालवा द्वारा कराया गया रात्रि विश्राम ग्राम बावड़िया भाव में हुआ । महेश गोयल ने बताया कि गत वर्ष नर्मदा जयंती के अवसर पर ग्राम वासियों ने संत श्री दुर्गा नंद जी महाराज की समाधि स्थल पर सड़क मार्ग से निकलने वाले नर्मदा परिक्रमा वासी पद यात्रियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था प्रारंभ की है जो 1 वर्ष से जारी है इसी क्रम में गंगा मैया को ले कर जाने वाले इन कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेंद्र सोनेर, लक्ष्मीनारायण सोनेर, महेश गोयल, संतोष तवर , गुलाब सिंह तवर , हंस कुमार पटेल सहित बड़ी संख्य


Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 02:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */