मकर संक्रांति पर महानदी में लगाई डुबकी, दीपदान किया - News Summed Up

मकर संक्रांति पर महानदी में लगाई डुबकी, दीपदान किया


भास्कर संवाददाता | शिवरीनारायणमकर संक्रांति पर महानदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मकर स्नान के लिए बड़ी संख्या में सुबह से ही लोग महानदी के घाटों में पहुंचने लगे थे। जगह जगह महानदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। स्नान के बाद दीपदान कर दान भी भक्तों ने किया।महानदी के मुख्य घाटों महादेव घाट, काली घाट, राम घाट, बावा घाट, साव घाट, पचरी घाट, डोंगा घाट, रपटा घाट में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ महानदी में पुण्य स्नान किया। श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान के पश्चात भगवान सूर्य को अर्द्ध दे कर अपने और अपने परिवार की मनोकामना पूर्ति की कामना की। मकर स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने नगर के सभी मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने साथ लाए दाल चावल पैसा वस्त्र तिल लड्डू का दान जरूरतमंदों को किया। नगर के मंदिरों में मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए मंदिरों का आकर्षक श्रृंगार किया था। राम घाट में पार्षद कृष्ण कुमार भट्ट द्वारा, साव घाट, मठ मंदिर परिसर सहित कई जगहों में भक्तो के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। मकर संक्रांति का पर्व लोगो की आस्था से जुड़ा हुआ है। आज के दिन से ही सूर्य का मकर राशि मे प्रवेश होता है तथा ग्रीष्म ऋतु का आगमन इसी दिन से माना जाता है। मकर संक्रांति के पश्चात सूर्य की किरणें सीधी पड़नी प्रारंभ हो जाती है व गर्मी का एहसास होने लगता है। मकर संक्रांति के पर्व के बाद से ठंड की भी विदाई प्रारंभ हो जाती है।मठ मंदिर में प्रसाद लेते भक्त।भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर में मकर सक्रांति के अवसर पर महाभंडारे का आयोजन मठ मंदिर ट्रस्ट व नगर के लोगों द्वारा किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।


Source: Dainik Bhaskar January 16, 2020 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...