Hindi NewsLocalRajasthanJaipur; CM Gehlet Can Go To Delhi Today For Discussionमंत्रिमंडल विस्तार को फिर हवा: आज सुबह जोधपुर जाएंगे सीएम, जनसुनवाई के बाद वहीं से दिल्ली दौराजयपुर 3 दिन पहलेकॉपी लिंकअशोक गहलोत,मुख्यमंत्री।राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे विधायकाें की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर से जोधपुर जा रहे हैं। इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जोधपुर से देर शाम गहलोत दिल्ली जा सकते हैं।दिल्ली जाने के पीछे उनका मकसद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस आलाकमान से चर्चा करना है। हालांकि इसे लेकर सारी एक्सरसाइज पहले ही पूरी की जा चुकी है। लेकिन गहलोत इस मामले में अंतिम रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी चर्चा करना चाहते हैं।राजनीतिक नियुक्तियों के लिए 20 का नाम फाइनल, लेकिन पेच भीमंत्रिमंडल विस्तार के अलावा राजनीतिक नियुक्तियां भी की जानी हैं। इसके लिए सरकार के एक खास राजनेता पिछले दिनों राजनीतिक नियुक्तियाें की सूची लेकर दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से मिल भी चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें करीब 20 राजनीतिक नियुक्तियों की सूची फाइनल की गई है।हालांकि राजनीतिक नियुक्तियाें में एक पेंच यह फंसा हुआ है कि इसमें हारे हुए प्रत्याशियों को शामिल किया जाएगा या नहीं इस पर फैसला अब तक नहीं हुआ है। विधानसभा चुनावों में कुछ ऐसे विधायक प्रत्याशी भी थे जो बेहद नजदीकी मुकाबले में हारे। लेकिन दिक्कत यह है कि इनमें से एक को भी नियुक्ति मिलती है तो कई दावेदार सामने आ जाएंगे।एक दिन का बाल सत्र : पहली बार विधानसभा में बच्चे पूछेंगे मंत्रियों से सवालराष्ट्रमंडल संसदीय संघ और राजस्थान विधानसभा के तत्वावधान में 14 नवंबर बाल दिवस पर विधानसभा में बच्चों के लिए विशेष सत्र होगा। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक के सत्र में बच्चे विधायकों की तरह मंत्रियों से सवाल करेंगे। विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस तरह का सत्र होगा।विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी की पहल पर इस बाल विधानसभा के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगे। इसमें देश के 15 राज्यों के 200 बच्चों का चयन किया गया है। बच्चों की सरकार कैसी हाेनी चाहिए, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी बिजली आदि मुद्दों पर 15 राज्यों से आए बच्चे विचार रखेंगे।बाल दिवस के दिन विधानसभा की तरह ही बालकाें का विधानसभा बाल सत्र चलेगा। बच्चे ही पक्ष-विपक्ष के रोल को अदा करेंगे। मुद्दों पर बहस भी हाेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बच्चों के नाम संबोधन भी हाेगा। डाॅ. सी पी जोशी ने कुछ माह पहले इसकी पहल की थी और इसमें टाॅप तीन बालकाें में पुरस्कार दिए जाएंगे।विधानसभा अध्यक्ष के दिमाग में यह विचार डिजिटल बाल मेले का नवाचार करने वाली एक बालिका से मिला था। जयपुर के सवाईमानसिंह विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा जान्हवी शर्मा ने लॉकडाउन के समय बच्चों में रचना धर्म और सृजन को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयोग किया था।देशभर के बच्चों की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों से सुझाव मांगे थे। उन्होंने बच्चों से पूछा था कि आखिर उनकी सरकार कैसी होनी चाहिए? इसी थीम पर यह सत्र होगा।
Source: Dainik Bhaskar November 10, 2021 17:45 UTC