स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। लोग शरारती तत्वों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस दें।संवाद सहयोगी,मोगास्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। लोग शरारती तत्वों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस दें। यह अपील मंगलवार को मंडी रामगंज में चलाए गए विशेष चेकिग अभियान के दौरान स्पेशल ब्रांच के डीएसपी मनजीत सिंह ने की।डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन कुछ शरारती तत्व शहर की अमन-शांति को भंग करने के प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने चेकिग अभियान के दौरान वाहनों की जांच करवाने में लोगों को पुलिस को सहयोग देने का आग्रह किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। गोधेवाला स्टेडियम में एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक सिखलाई कैंप शुरू एनसीसी पंजाब गर्ल्स बटालियन का वार्षिक सिखलाई कैंप आठ फरवरी को गोधेवाला स्टेडियम में पूरे जोश से शुरू हुआ।कैंप आयोजित करने का उदेश्य मार्च 2021 में होने वाली बी तथा सी सर्टिफिकेट की परीक्षाओं के लिए कैडेट्स को तैयार करना है। पिछले वर्ष दौरान 5 पंजाब गर्ल्ज बटालियन के कैडेट्स ने कोरोना की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक करते उनके साथ मिलकर डिजिटल प्लेटफार्म पर गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में भी भाग लिया।कमाडिग अफसर कर्नल सुहेल बीएस कुमार, 5 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी मोगा ने कैडेट्स को संबोधित करते कहा कि कैडेट्स समाज के रोल माडल होने चाहिए तथा समाज की भलाई के लिए अपने फर्जो को पहचानना चाहिए। कैंप में हथियारों की सिखलाई, ड्रिल मैप रीडिग आदि विषयों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर सिविल अस्पताल से आए डा. हरप्रीत कौर ने अपने संबोधन में कैडेट्स को स्ट्रेस मैनेजमैंट तथा हेल्थ एंड हाईजीन को लेकर जागरूक किया। फायर फाइटिग मोगा की टीम ने कैडेट्स को डेमोनस्ट्रेशन देते हुए आग पर काबू पाने के तरीके बताए। यह कैंप 12 फरवरी को संपन्न होगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran February 10, 2021 17:03 UTC