भोपाल / दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लोगों में गुस्सा बरकरार, नेहरू नगर में चक्काजाम - News Summed Up

भोपाल / दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लोगों में गुस्सा बरकरार, नेहरू नगर में चक्काजाम


Dainik Bhaskar Jun 10, 2019, 12:06 PM ISTआरोपी की गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस का दावा 48 घंटे में पेश होगा चालानजिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद दीभोपाल। राजधानी में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी विष्णु को पुलिस ने खंडवा जिले के नजदीक सोमवार सुबह मोरटक्का गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बीस हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई थीं। इधर, घटना के आक्रोशित मांडवा बस्ती के लोगों ने आज सुबह नेहरू नगर चौराहे पर चक्काजाम किया। अब भोपाल पुलिस ने दावा किया है कि 48 घंटे में आरोपी के खिलाफ चालान पेश कर दिया जाएगा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने बताया कि आरोपी को खंडवा के मोरटक्का से पुलिस गिरफ्त में ले लिया गया है। उसके पहचान पत्रों से उसकी पहचान करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को यहां लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे के भीतर चालान पेश किया जाएगा। पुलिस की कोशिश रहेगी कि एक महीने के अंदर आरोपी को सजा दिला सकें। बच्ची के परिजन द्वारा आज भी थाने का घेराव करने से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि परिजन का गुस्सा जायज है, उनके साथ न्याय होगा। बताया जा रहा है कि आरोपी खंडवा का रहने वाला है और वहीं भाग रहा था।गिरफ्तारी में आरोपी के परिजनों ने की मदद: आरोपी की गिरफ्तारी में उसके परिजनों ने पुलिस की मदद की। आरोपी की हर लोकेशन के बारे में पुलिस को पल-पल की जानकारी दी। जिसके बाद उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस दोपहर बाद तक आरोपी को भोपाल लेकर पहुंच जाएगी।इंसाफ के लिए सडक़ों पर उतरे लोग: घटना के विरोध में बागमुगालिया एक्सटेंशन समिति के लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 100 से ज्यादा लोग, जिसमें महिला, बच्चे और अस्सी साल से ऊपर के बुजुर्ग भी शामिल थे। सभी ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है। दूसरी तरफ प्रदेश में बच्चियों के प्रति बढ़ रहे अपराध के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिंटो हाल के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रशासन ने राहत का प्रस्ताव भेजा : प्रभारी कलेक्टर विजय बी दत्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से परिजनों को 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। आगे की मदद के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।सुबह से ही बस्ती छावनी में तब्दील : सोमवार सुबह से ही बस्ती में भारी पुलिसबल तैनात है। क्राइम ब्रांच मैदान में उतारी गई। थाने पर एसटीएफ की एक टुकड़ी तो रिजर्व रखा गया है। नए शहर के करीब आठ थानों के थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। साउथ एसपी संपत उपाध्याय, नार्थ एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान समेत कई पुलिस अफसर बस्ती का दौरा करते रहे। एहतियातन बस्ती में कुछ पुलिस बल तैनात है।


Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */