भोपाल / गोडसे वाले बयान पर प्रज्ञा ने अनुशासन समिति को भेजा जवाब, कहा- मौका मिला तो पीएम मोदी से मिलूंगी - News Summed Up

भोपाल / गोडसे वाले बयान पर प्रज्ञा ने अनुशासन समिति को भेजा जवाब, कहा- मौका मिला तो पीएम मोदी से मिलूंगी


Dainik Bhaskar Jun 04, 2019, 06:00 PM ISTभोपाल में पत्रकारों से बातचीत में प्रज्ञा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को जनता ने उन्हीं की भाषा में जवाब दे दियाचुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया थाभोपाल. नवनिर्वाचित सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे वाले बयान पर अपना जवाब पार्टी की अनुशासन समिति को भेज दिया है। भोपाल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी। प्रज्ञा ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो वह अपनी बात पीएम मोदी के समक्ष भी रखेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में एक अनुशासन है और वे हमेशा उसी के तहत काम करेंगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया था।चुनाव में जीत के बाद क्या साध्वी ने दिग्विजय सिंह को माफ कर दिया? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, " उन्हें जनता ने उन्हीं की भाषा में जवाब दे दिया। हालांकि ये अंशमात्र न्याय है। भोपाल में सत्य की जीत हुई।हालांकि कुछ विषय होते हैं, जो कभी समाप्त नहीं होते हैं।"एनआईए की कोर्ट में पेश होने के सवाल पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कोर्ट के नियमों और आदेश का सम्मान करती हूं, उनके आदेशों का पालन किया जाएगा। साध्वी समेत मालेगांव ब्लास्ट के सातों आरोपियों को हफ्ते में कम से कम एक बार कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे।'मौका मिला तो मोदी जी से मिलूंगी'मोदी जी ने कहा था कि वह कभी आपको माफ नहीं कर पाएंगे? इस सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने कहा कि अगर अवसर मिला तो प्रधानमंत्री जी से भी जरूर मिलूंगी। उन्होंने कहा कि भोपाल के विकास के लिए कार्ययोजना बना रही हूं। वह जल्द ही सामने होगी।'कमलनाथ सरकार ने अत्याचार मचा रखा है'प्रज्ञा साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में ऐसा अत्याचार मचा रखा है कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पानी की समस्या, बिजली की कटौती से हर कोई परेशान है। हाल ये है कि अगर कोई विरोध कर रहा है तो उसे जेल में डाला जा रहा है। गुंडागर्दी का राज हो गया। सरकार ट्रांसफर में लगी है। भोपाल के लिए बहुत चिंताजनक स्थिति है।


Source: Dainik Bhaskar June 04, 2019 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...