भोपाल में कोरोना का कहर बढ़ा, 24 घंटे में मिले 863 मरीज, 12 फीसद पहुंची संक्रमण दरभोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को भोपाल में कोरोना के 863 नए मरीज मिले हैं। कुल 6707 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। यानी संक्रमण दर 12 फीसद रही। इसके साथ ही भोपाल में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3000 से ऊपर पहुंच गया। भोपाल में फिलहाल 3187 सक्रिय मरीज हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 3096 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। भोपाल में अब तक कुल 1,27,904 बुधवार को सबसे ज्यादा इंदौर में 1104 मरीज सामने आए हैं। जबलपुर में 277 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। News updating...Posted By: Ravindra Soni
Source: Dainik Jagran January 13, 2022 01:17 UTC